भमरहा के अपराधिक किस्म के आरोपियों ने की चंद्रशेखर सोंधिया और उनकी पत्नी की पिटाई एसपी से लगाई गुहार

0 218
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 अक्टूबर को सीधी जिला पुलिस अधीक्षक पहुंचकर चंद्रशेखर सोंधिया और उनकी पत्नी मुन्नी सोधिया निवासी भमरहा ने जिले के पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि भमरहा के मौदा उर्फ विजय लोनिया पंकज लोनिया रवि लोनिया पिता लाल दास लोनिया के द्वारा उनके और उनकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में चंद्रशेखर सोधिया ने बताया कि सभी आरोपी पूर्व में भी कई गंभीर अपराध घटित कर चुके हैं जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज है आरोपियों के हौसले काफी बुलंद है उन पर कार्यवाही हो जिले के पुलिस अधीक्षक को अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद अपने दर्जनों लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए चंद्रशेखर सोंधिया ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने साथ की गई मारपीट की घटना की जानकारी दी और कहा कि पुलिस अधीक्षक से उन्हें न्याय की उम्मीद है। आरोपियों की मारपीट का शिकार बने चंद्रशेखर सोंधिया के साथ आए लोगों ने भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि सभी आरोपी अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं जिनका पूर्व में से कई आपराधिक रिकॉर्ड है लेकिन पुलिस ने अब तक उनके खिलाफ कोई कारगर कार्यवाही नहीं की है।

News TOP Footer