पुलिस की नरमी की वजह से अभी भी विना हेलमेट नियम ताक पर रख निकल रहे है लोग

सीधी धर्मेंद : उच्च न्यायालय और जिला प्रशासन द्वारा हेलमेट लगाने के जारी किए गए आदेशा का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस के प्रभारी भागवत पांडे के नेतृत्व में लगातार वाहन चेकिंग लगाई जा रही है वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट लगाए सड़क से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवारों को रोककर कई चालको के चालान की कार्यवाही की जा रही है बहुत से लोगों को समझाइश देकर मौका दिया लेकिन पुलिस की नरमी की वजह से लोग अभी भी विना हेलमेट बेख़ौफ़ निकल रहे है और कार्यवाही के दौरान बहुत से ऐसे मोटरसाइकिल सवार जो बिना हेलमेट रहते है वो मौके से मुंह छुपा कर भागते निकलते है इस दौरान ऐसे लोग जो जिनका मौके पर चालान किया जाता है वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते हैं और पुलिस की दोनों ही कार्यवाही पर उंगली उठाते हैं इसी तरह शहर के पेट्रोल पंपों में भी बिना हेलमेट दो पहिया वाहन के चालकों को पेट्रोल प्रदाय नहीं करने के आदेश है लेकिन यहा भाई चारा वना कर हेलमेट उधार ले कर पेट्रोल प्राप्त कर लिया जाता है। उच्च न्यायालय और जिला प्रशासन जिला मजिस्ट्रेट के स्पष्ट निर्देश के बाद भी सभी लोग नियमों को दरकिनार करके शहर की सड़कों पर निकल रहे हैं तो कहीं ना कहीं इसके पीछे पुलिस की नरमी मुख्य वजह है यदि हेलमेट लगवाने के अभियान को सफल बनाना है तो सीधी पुलिस को कहीं ना कहीं अब कड़ा रुख अपनाना होगा वरना इस तरह के कई अभियान आए और आकर खत्म हो गए स्थिति जस की तस आज भी बनी हुई है जरूरत इस बात की है कि नियम का पालन नियम से किया और कराया जाए।
