नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा ने की शहर के व्यापारियों के साथ बैठक व्यापारियों ने दिए सुझाव

सीधी धर्मेंद : सीधी नगर पालिका मे नई परिषद निर्वाचन के बाद अध्यक्ष बनी श्रीमती काजल वर्मा शहर की आवागमन व्यवस्था और साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू कर चुकी है अध्यक्ष बनने के बाद श्रीमती काजल वर्मा ने सीधी शहर के अनेक वार्डो का भ्रमण करके वहां की साफ सफाई और अतिक्रमण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया शहर के अनेक वार्डो का भ्रमण करने के बाद 8 अक्टूबर को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा ने शहर के गणमान्य व्यापारियों की नगर पालिका सीधी में बैठक बुलाई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री परिहार नगर पालिका पी आई सी के मेंबर विनोद मिश्रा शहर के गणमान्य नागरिक समाज सेवी वकील विनोद वर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने व्यापारियों से नगर की साफ-सफाई और अतिक्रमण की समस्या पर विस्तार से चर्चा की जिसके बाद व्यापारियों ने शहर में साफ सफाई और अतिक्रमण की समस्या को खत्म करने के लिए अपने कीमती सुझाव दिए। बैठक के दौरान व्यापारियों और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच आपसी सामंजस के साथ सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए सहमत बनी बैठक के दौरान शहर में दुकान के बाहर सामान रखने पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण करने शहर में गांधी चौक से पालिका बाजार के साथ जगह-जगह सब्जी फल ठेलो के छोटे व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की समस्याओं पर विशेष रूप से फोकस किया गया और यह निश्चित किया गया कि ठेला और फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं के लिए दायरा निर्धारित किया जाए। बैठक के अंत में पी आई सी के मेंबर विनोद मिश्रा ने सभी व्यापारियों के द्वारा दिए गए सुझावों के लिए धन्यवाद दिया इस दौरान सभी व्यापारियों ने बैठक में लिए गए निर्णय के प्रति अपनी सहमति जताई। बैठक के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा से बैठक में की गई चर्चा और निर्णय के संबंध में जानकारी चाहि तो उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान व्यापारियों से हमें बेहतर सुझाव मिले हैं उन सुझावों पर अमल करते हुए शहर में साफ सफाई और अतिक्रमण की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा ने शहर के लोगों और व्यापारियों से शहर की साफ-सफाई और अतिक्रमण की समस्या को खत्म करने के लिए सहयोग की अपील की।
