कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली शांति समिति की बैठक कहा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्यौहार

0 100
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान तथा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से जिले वासियों से अपील की गई है कि आगामी त्यौहारों दुर्गोत्सव, विजय दशमी, मिलाद-उन-नवीं को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से सजग रहकर भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि त्यौहारों को मनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि सभी सुरक्षात्मक उपाय कर लिए गए हैं। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं हो तथा यातायात का सुचारू रूप से संचालन जारी रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस द्वारा सतत रूप से चैकसी रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को अवगत कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, शांति समिति के सदस्य राजेन्द्र सिंह भदौरिया, उदय कमल मिश्र, मोहम्मद यूसुफ सिद्धिकी, भोला गुप्ता, रामविशाल गुप्ता, नरेन्द्र गौतम, मोहम्मद इस्लाम,सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer