सोनांचल सेवा समिति बस स्टैंड सीधी द्वारा की गई मंदिरों की सफाई

सीधी धर्मेंद : विगत कई दिनों से सोनांचल सेवा समिति बस स्टैंड सीधी द्वारा निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है , समिति के सदस्यों द्वारा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सेवा करना प्रवृत्ति बन गई है। इसी तारतम्य में नवरात्रि के एक दिन पूर्व रविवार को समिति के सदस्यों द्वारा सोनांचल बस स्टैंड स्थित माता दुर्गा के मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, माता फूलमती मंदिर अमहा में वृहद सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए मंदिर प्रांगण को अच्छे से झाड़ू लगाकर फायर ब्रिगेड के द्वारा पानी निरमा से साफ किया गया। नवयुवकों के उत्साह व सेवा भाव की जिले में चौतरफा तारीफ़ हो रही है वही बड़ी संख्या में लोग समिति के साथ जुड़ कर सेवा कार्य करने के लिए आगे आ रहे हैं। विगत कई वर्षों से सोनांचल सेवा समिति द्वारा पुराना बस स्टैंड में विशाल गणेश प्रतिमा का स्थापन किया जाता रहा है, जिसमें बाजार के युवकों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। उसी समूह द्वारा समिति के कार्यों को वृहद रूप प्रदान करने हेतु सभी सदस्य सेवा भाव से शहर को स्वच्छता के माध्यम व सेवा की भावना से एक अच्छा संदेश देने का प्रयास कर रहे है।
