प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन वृत्त पर आधारित प्रदर्शनी प्रेरणादाई है कहा बीजेपी प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह ने

0 85
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मोत्सव पकवाड़ा के अंतर्गत लगाई गई प्रदर्शनी प्रेरणादाई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित जीवन की एक झांकी है। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं रीवा संभाग के संभागी संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के साथ प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात कहीं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन विगत दिनों प्रदेश के महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी के मुख्यआतिथ्य एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती रीति पाठक की अध्यक्षता में हुआ था। कॉलेज स्टेडियम मार्ग में स्थित यह प्रदर्शनी नगर वासियों के लिए कौतूहल एवं ज्ञानवर्धक के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों का सजीव चित्रण है।

News TOP Footer