मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत लाडली बालिकाओं का हुआ स्वागत सम्मान समारोह

0 87
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत लाडली बालिकाओं के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल के द्वारा दीप प्रज्जवलित उपरांत लाड़ली बालिकाओं का कन्या पूजन किया गया एवं बालिकाओं को शुभ आशिर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में लाडली बालिकाओं को सम्मनित किया गया एवं लाडली बालिकाओं को छात्रवृत्ति का भुगतान कर लाभन्वित किया गया है। 50 बालिकाओं को लाडली प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल आशिर्वाद के तहत 10 हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि देश की 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। महिलाओं के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महिलाओं के होने से ही घर बनता है, समाज बनता है। उन्होने कहा कि कम लिंगानुपात एक चिंता का विषय है। विगत कुछ वर्षों में शासन के प्रयासों से इसमें सुधार हुआ है लेकिन अभी इस दिशा में समाज में जागरूकता लाने के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जननी सुरक्षा योजना की शुरूआत मध्यप्रदेश से ही की गई है। गर्भवती महिलाएं समय से बिना किसी कठिनाई के चिकित्सालय निःशुल्क पहुंच सकें जिससे चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित प्रसव संभव हो सके। प्रदेश में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने से मातृ मृत्यु दर में लगातार कमी आ रही है। इसी प्रकार बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से लाडली लक्ष्मी योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से आज बेटियों के माता-पिता चिन्ता से मुक्त हो गए हैं और अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दिला पा रहे हैं। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण में महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह न केवल अपने विभाग की योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करती हैं बल्कि शासन के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं योजनाओं के विषय में भी जागरूकता फैलाती है। महिलाओं के गर्भधारण की जानकारी प्राप्त होने के साथ ही उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की देख रेख सुनिश्चित करती हैं। उन्होने कहा कि समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में महिला एवं बाल विकास भूमिका की भूमिका महत्वपूर्ण है इसका पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि शासन के प्रयासों से जिले में कुपोषण के मामलों में कमी आई है। आज हर गरीब परिवार के घर में अन्न प्रसान एवं गोदभराई जैसे कार्यक्रम संभव हो रहे हैं। उन्होने कहा कि लोग भी शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक रहें जिससे सीधी जिला पूर्णरूप से स्वस्थ रहे तथा कुपोषण से मुक्त रहे। गुरूदत्तशरण शुक्ल ने दहेज को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि दहेज की कुरीति के कारण ही बेटियों के जन्म पर परिवार में चिन्ता के बादल छाने लगते हैं। हमें इस कुरीति की समाज से उखाड़ फेकने की आवश्यकता है तभी सही अर्थों में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता है। उन्होने कहा कि बेटियां देश और समाज का भविष्य है। इनका पूरा सम्मान करें तथा बराबरी से जीवन जीने के अवसर प्रदान करें। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश सिंह ने कहा कि बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा 6वी में 2 हजार रूपये, कक्षा 9वी में 4 हजार रूपये, कक्षा 11वी में 6 हजार रूपये, कक्षा 12वी में 6 हजार रूपये एवं काॅलेज प्रवेश में 25 हजार रूपये की राशि देकर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। शासन के उक्त प्रयासों से अभिभावकों का रूझान बालिका शिक्षा के प्रति बढ़ा है। सहायक संचालक राजेन्द्र त्रिपाठी के द्वारा जानकारी दी गई कि लाडली लक्ष्मी योजना में अभी तक 54 हजार 334 बालिकाओं को लाभन्वित किया गया है एवं कक्षा 6वी में 7 हजार 758 बालिकाओं को एक करोड़ 55 लाख 16 हजार कक्षा 9वी में एक हजार 646 बालिकाओं को 65 लाख 84 हजार एवं कक्षा 11वी में 190 बालिकाओं को 11 लाख 40 हजार का भुगतान किया गया एवं बालिका की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होने पर बालिका को ई-पेमेंट के माध्यम से 01 लाख रूपये का भुगतान की पात्रता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, हितग्राहीगण सहित शिवानंद शुक्ला परियोजना अधिकारी चुरहट, रतन सिंह परियोजना अधिकारी रामपुर नैकिन 01, अनुसुईया वाजपेयी परियोजना अधिकारी सिहावल, विद्या सिंह परिहार, सुनीता गुप्ता एवं परियोजना सीधी क्रमांक 02 से रेखा कुलस्ते एवं समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित रही है। कार्यक्रम का संचालन डॉ डी के द्विवेदी सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग द्वारा किया गया।

News TOP Footer