अवैध रूप से रेत परिवहन करने पर बहरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुये ट्रैक्टर जप्त किया

0 90
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्ग दर्शन थाना प्रभारी बहरी उनि. पवन सिंह के नेतृत्व मे बहरी पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करने पर ममला पंजीबद्ध कर ट्रैक्टर जप्त करते हुए मामले को विवेचना में लिया है बताया गया की बहरी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जेठूला तरफ से एक इंडो फार्म बिना नम्बर का ट्रैक्टर अवैध रेत रेत लादकर सिहौलिया तरफ जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर थाना बहरी पुलिस द्वारा सिहौलिया के पास घेराबन्दी कर ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास किया जो पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगा और दुअरा रोड़ पर ट्रैक्टर मय ट्राली खड़ा कर चालक भाग गया। उक्त ट्रेक्टर को चेक करने पर रेत लदी पाई गई जो ट्रैक्टर चालक एवं मालिक का उक्त कृत्य धारा 379, 414 ताहि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

News TOP Footer