जिला पंचायत सीधी के अध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न उपाध्य्क्ष के साथ 7 सदस्यों ने किया किनारा


सीधी धर्मेंद : 2 सितम्बर को जिला पंचायत सीधी के नवनिर्विाचित अध्यक्ष तथा सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय पूजा पार्क में प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह एवं सांसद तथा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री विष्णुदत्त शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और सीधी जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह का जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह सहित 8 जिला पंचायत सदस्यों सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला सांसद श्रीमती रीति पाठक जिला बीजेपी अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह और बीजेपी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने स्वागत किया। समारोह के दौरान जिले की आदिवासी लोक नृत्य कलाओं की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता द्वारा आपके प्रति विश्वास जताया गया है। उस विश्वास पर खरे उतरें तथा पूरी निष्ठा एवं तत्परता से जनता की सेवा में जुट जाएं। उन्होने कहा कि पद के साथ-साथ जिम्मेदारी भी आती है। जनप्रतिधियों के लिए जनता की सेवा ही परमार्थ है। शपथ ग्रहण समारोह बीजेपी अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डीडी शर्मा और जिले के प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह का स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि सीधी जिला पंचायत और सीधी जनपद में बीजेपी को अपार सफलता मिली है और इसके बाद आप लोग कहीं मत देखिए शपथ ग्रहण समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में पूरा प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्य मंत्री जी की यह मंशा है कि स्थानीय निकायों के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीधी जिला उनका स्वयं का जिला है। इससे उनका विशेष जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि सीधी जिले के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। वह सीधी के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत ने पूरे विश्व में एक शक्ति के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। भारत देश को एक अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय में प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है। उनके प्रयासों से भारत के वैज्ञानिकों ने दो स्वदेशी कोरोना रोधी वैक्सीन बनाने में सफलता प्राप्त की है। जिससे देश को कोरोना को हराने में सफलता मिली है। इसके साथ ही भारत ने अन्य देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई है। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का सपना पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर सीधी का संकल्प लें और आगे बढ़े। उन्होंने सीधी जिले के महुए को विदेशों में पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य क्षेत्रों मे भी प्रयास पर जोर दिया है। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2003 मे पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्यों में शामिल था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में प्रदेश आज विकसित राज्यों में शामिल है। प्रदेश में अधोसंरचना के क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है। प्रदेश में गुणवत्तायुक्त सड़कों का जाल है। प्रदेश वासियों को बिजली और पानी की समस्या से निजात मिली है। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी के साथ की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प ले कि जिले को प्रदेश के विकास में अग्रणी बनाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि जिले के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी। हम सब मिलकर सीधी को अग्रणी जिला बनायेगें। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूरा कार्यक्रम बीजेपी मय दिखाई दिया पूरे मंच में बीजेपी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों की भारी भीड़ देखने को मिली वही जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मान सिंह सहित अन्य सात जिला पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने नहीं पहुंचे जिसको लेकर पूरे शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा सीधी की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह तथा अन्य 8 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रीती पाठक, विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल, चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह परिहार, कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी श्री राहुल धोटे, पूर्व विधायक श्री विश्वामित्र पाठक, गणमान्य नागरिक श्री इन्द्रशरण सिंह चैहान, श्री कांतिदेव सिंह, श्री राजेश पाण्डेय, श्री अजय सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें
