2023 के चुनाव शिवराज के नेतृत्व में होंगे या परिवर्तन होगा का जवाब देने के बजाय उपलब्धियां गिनाने लगे बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा

0 164
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूजा पार्क में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा शहर के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे जहां पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने शिवराज सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश बीमारू राज्य से देश के गिने.चुने सशक्त राज्यों में शुमार हो गया है सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत ने पूरे विश्व में एक शक्ति के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। भारत देश को एक अलग पहचान मिली है। पत्रकार वार्ता के दौरान एक भी इंडिया न्यूज़ ने सवाल उठाया कि मध्यप्रदेश में आप की सरकार को 18 साल हो चुके हैं और शिवराज जी तीन बार से मुख्यमंत्री हैं राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि अब ज्योतिराज सिंधिया को लाया जा रहा है विजय विजय वर्गी जी को लाया जा रहा है नवरत्न जी को लाया जा रहा है आप प्रदेश के अध्यक्ष है क्या आप स्पष्ट करेंगे कि 2023 का चुनाव शिवराज जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा या नेतृत्व परिवर्तन होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान टीम इंडिया की न्यूज़ ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से सवाल उठाया कि क्या आने वाले चुनाव में जो 3 बार 4 बार या दो बार के विधायक हैं उन्हें बदला जाएगा क्या नए चेहरों को मौका मिलेगा इसका जवाब भी दो गोल गोल घुमा कर देते नजर आए। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कुछ अन्य पत्रकारों के सवालों के भी जवाब दिए।पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के साथ-साथ प्रदेश के महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, प्रदेश के महामंत्री एवं संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे मौजूद रहे।

News TOP Footer