नगर पालिका परिषद सीधी के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने वाईपास में संचालित थोक सब्जी मंडी स्थल का निरीक्षण किया

0 198
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सब्जी फल मंडी एसोसिएशन सीधी के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बीते शुक्रवार नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था और विभिन्न समस्याओं एवं समाधानों पर चर्चा की गई, जिसके बाद नपा उपाध्यक्ष द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिसके बाद शनिवार की सुबह व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता के साथ नगर पालिका परिषद सीधी के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, लोक निर्माण विभाग समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह, प्रभारी सीएमओ बी के तिवारी, पार्षद रजनीश श्रीवास्तव, मेनका प्रभात सिंह, सोनम रत्नीश सोनी एवं नपा सीधी के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के साथ वर्तमान में वाईपास में संचालित थोक सब्जी मंडी स्थल का निरीक्षण किया गया एवं मूलभूत सुविधाओं के तुरंत पूर्ति के लिए भरोसा दिलाया गया, .तत्पश्चात पूरी टीम द्वारा नवनिर्मित जोरौंधा सब्जी मंडी स्थल का निरीक्षण किया गया जिसमें अधिकारियों एवं ठेकेदार को जल्द से जल्द प्रारंभिक तौर पर मंडी का कार्य पूरा करा कर व्यापारियों को कार्य करने के लिए सौंपने को कहा गया। थोक फल सब्जी मंडी व्यापारियों की समस्याओं को देखने सुनने के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने मीडिया को बताया कि व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है विगत 2 सप्ताह तक इनके लिए साफ-सफाई और व्यापारियों के अन्य मांगों को पूरा किया जा रहा है और दुरौंधा में बन रही नई फल सब्जी मंडी का दो शेरों का निर्माण करा के 1 महीने में मंडी को वहां संचालित करा दिया जाएगा इस दौरान लोक निर्माण विभाग समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी वही व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने भी व्यापारियों की समस्या को उजागर करते हुए कहा कि अब वर्तमान में चुनी हुई परिषद है जो व्यापारियों की समस्याओं को सुन रही है और उनका निराकरण करने का भी प्रयास कर रही है मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देने के बाद नगरपालिका के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह सभी थोक फल सब्जी मंडी के विक्रेता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता नगर पालिका के लोक निर्माण विभाग समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह ने जड़ौदा में बन रही नई थोक फल सब्जी मंडी का निरीक्षण किया और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को कार्य को अति शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और मंडी को बेहतर तरीके से बनाने के लिए व्यापारियों से सुझाव भी लिए इस अवसर पर मुख्य रूप से सब्जी-फल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुन्नालाल जयसवाल, मोहम्मद इलियास खान ‘पप्पू’, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक बत्रा, सचिव इंद्रमणि गुप्ता, सहसचिव गौरव खत्री, प्रवक्ता इमरान खान एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

News TOP Footer