वाहन चेकिंग के दौरान अवैध नशीली सिरप के जखीरे के साथ कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले डीएसपी मुख्यलाय नारायण सिंह कुमरे के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक गौतम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट युक्त नशीली सिरप के विक्रेता आरोपी विक्रम पांडेय उर्फ बिक्कू पिता विजय कुमार पांडेय निवासी बटौली, श्रीमान कुशवाहा पिता गजाधर कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी सेरवा थाना चितरंगी सिंगरौली हाल शास्त्री नगर के कब्जे से 600 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ जप्त करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। बताया गया की कोतवाली पुलिस को दिनांक 25_26.08.2022 की दरम्यानी रात रामजानकी मंदिर के पास करीबन 12.30 बजे वाहन चेकिंग के दौरान मारुति कंपनी की स्विफ्ट कार जिसमे नंबर MH 06 AS 5480 को रोका गया । वाहन में बैठे दोनो व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर वाहन की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में दो अलग-अलग बोरियों में कोडीन फास्फेट युक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप की 600 शीशियां प्राप्त हुई। उक्त सिरप के क्रय तथा विक्रय के संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर दोनो द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया।वाहन में बैठे लोगो का नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम विक्रम पांडेय उर्फ बिक्कू पिता विजय कुमार पांडेय निवासी बटौली, श्रीमान कुशवाहा पिता गजाधर कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी सेरवा थाना चितरंगी सिंगरौली हाल शास्त्री नगर सीधी बताया, जिसके पश्चात गाड़ी की डिग्गी में रखी 600 शीशी नशीली सिरप कीमती 90 हजार रूपये एवम परिवहन में प्रयुक्त कार कीमती 3 लाख रुपए जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों को थाना लाया गया। आरोपियों द्वारा किया गया उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,21,22 ,एवम मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट 1949 की धारा 5/13 के तहत दंडनीय होने से आरोपियों उक्त के विरुद्ध अपराध क्रमांक 668/22 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है | उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार गौतम ,उप निरीक्षक राकेश राजपूत ,सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल यादव, आर शंकर राज परिहार, अनिल सिंह, रोहित सिंह परिहार, अभिमन्यु सिंह, सुनील मुवेल, शिवेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
