संजय गांधी कॉलेज स्मृति महाविद्यालय की संपत्ति के दुरुपयोग पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

0 98
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर में स्थित संजय गांधी कॉलेज स्मृति महाविद्यालय की संपत्ति का दुरुपयोग करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दीवारों पर किए गए लेखन और प्रचार-प्रसार का विरोध करते हुए 24 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सौरभ सिंह चौहान द्वारा कालेज परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई और विद्यालय परिसर की संपत्ति का दुरुपयोग करने वाले छात्र संगठनों पर कार्यवाही करने और लिखे गए लेखन को हटाने और मिटाने की मांग की गई। काफी देर की नारेबाजी और धरना प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा ना रोको मिटाने की कार्यवाही संपन्न कराई गई जिस पर मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सौरभ सिंह चौहान और अरुण सिंह ने कहा कि शासकीय संपत्ति का दुरुपयोग करने के लिए पूर्व में भी कॉलेज प्रबंधन को चेताया गया था लेकिन उस पर कार्यवाही नहीं की जा रही थी इसके बाद मजबूर होकर आज धरना प्रदर्शन और घेराव करना पड़ा।

News TOP Footer