पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बाइक रैली निकाल कर हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

सीधी धर्मेंद : सीधी यातायात पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बाइक रैली निकाल कर हेलमेट लगाने और जीवन बचाने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम का आगाज पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात प्रभारी सूबेदार भागवत प्रसाद पाण्डेय को सड़क सुरक्षा सप्ताह में बेहतर से बेहतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने संबंधी निर्देश दिए गए । यातायात पुलिस द्वारा बाइक रैली के माध्यम से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्लोगन के साथ यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया यातायात सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य रुप से जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक स्कूलों व कालेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी कैंप लगाकर वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण बस संचालकों की बैठक सहित अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
