सीधी जिले की डैनिहा मधुबन कोठी निवासी आर के गुंजन सिंह ने स्टार फेस मॉडलिंग आइकॉन में जीता फर्स्ट रनर अप का खिताब

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें एक बेहतर मौके की अभी तक सीधी जिले की कई प्रतिभाओं ने खेल मेडिकल शासकीय सेवाओं और अन्य कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई हैं लेकिन इस बार सीधी जिले की डैनिहा मधुबन कोठी निवासी आर के गुंजन सिंह ने मॉडलिंग के क्षेत्र में देश भर की 30 हजार प्रतिभाओं के कराएं गए कंपटीशन के बाद मॉडलिंग के क्षेत्र में देश की जानी-मानी मॉडलिंग संस्था स्टार फेस मॉडलिंग आइकॉन के बड़े प्लेटफार्म पर फर्स्ट रनर अप का खिताब हासिल करके सीधी जिले और अपनी माता श्रीमती शालनी सिंह जी और पिता अजीत पाल सिंह मधुबन कोठी का नाम रोशन किया है सीधी जैसे छोटे जिले से निकलकर अमरकंटक में अपनी पढ़ाई कर रही आर के गुंजन सिंह जिनकी उम्र महज 16 साल है उनका मॉडलिंग के क्षेत्र मे यह पहला कदम था जिसमें उन्होंने बिना किसी प्रशिक्षण अपने माता पिता से मिली शिक्षा अपने फोटोजेनिक चेहरे और अपने टैलेंट के बलबूते मॉडलिंग के राष्ट्रीय स्तर के बड़े प्लेटफार्म पर यह कारनामा कर दिखाया है।
स्टार फेस इंडिया के द्वारा राजस्थान के उदयपुर में 1 अगस्त को कराए गए फिनाले में 17 प्रतिभागियों के साथ कंपटीशन में आर के गुंजन सिंह ने रैम्पवॉक सवाल-जवाब और अपने डिजाइनर
परिधान व स्मार्ट टैलेंट का जलवा दिखाकर प्रतियोगिता के बड़े-बड़े चयनकर्ताओं को उन्हें मिसटीन इंडिया फर्स्ट रनर अप चुनने के लिए मजबूर कर दिया इतना ही नहीं आर के गुंजन सिंह ने स्टार फेस इंडिया के माध्यम से 1 वर्ष के मॉडलिंग विज्ञापन कांटेक्ट को भी हासिल कर लिया। स्टार फेस इंडिया का मॉडलिंग कंपटीशन जीतने के बाद अपने माता पिता के पास सीधी आई आर के गुंजन सिंह से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनके अनुभवों को साझा किया और उनसे मॉडलिंग को लेकर कई सवाल किए जिनके उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिए और कहा कि पहले तो मम्मी पापा ने मना कर दिया था लेकिन जब मेरा सलेक्शन 30 हजार प्रतिभाओ में से फाइनल के लिए हो गया तब पापा और मेरे चाचा मेरे सपोर्ट में आ गए।
