जिला पंचायत सीधी में अध्यक्ष पद पर बीजेपी तो उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का हुआ कब्ज़ा

0 198
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 13 अगस्त को सीधी जिला पंचायत के बहुचर्चित अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान के द्वारा संपन्न कराई गई जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली निर्वाचन प्रक्रिया के प्रारंभ होने के पूर्व कांग्रेस पार्टी ने निर्धारित समय में अपने आठ जिला पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत में प्रवेश कराया जिसके कुछ ही देर बाद बीजेपी के नेताओं ने भी अपने सदस्यों के साथ पहुंचकर उनको जिला पंचायत में प्रवेश कराया इस दौरान दोनों ही दलों के बीच कुछ नोकझोंक और तेज आवाजों में बातचीत भी हुई जिसके बाद पुलिस ने अपनी उपस्थिति और बढ़ा दी जिला पंचायत में जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीब उर रहमान खान ने सभी सदस्यों के पहुंच जाने के बाद निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू करवा दी अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने श्रीमती नीतू केडी सिंह को अध्यक्ष पद के लिए आगे किया जिसके बाद बीजेपी ने चौंकाने वाला परिणाम सामने लाते हुए पूर्व में कांग्रेस पृष्ठभूमि के रहे श्रीमती मंजू रामजी सिंह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया अध्यक्ष पद में निर्वाचन के दौरान दोनों ही दलों के बीच में क्रॉस वोटिंग का डर बना हुआ निर्वाचन प्रक्रिया के तहत संपन्न कराए गए मतदान में बीजेपी समर्थित श्रीमती मंजू रामजी सिंह का पलड़ा भारी पड़ा और वो कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार से 8 वोटों के मुकाबले 9 वोटों को प्राप्त कर के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गई इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीब उर रहमान खान ने उन्हें अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया अध्यक्ष पद का निर्वाचन समाप्त होने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू कराई गई जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा श्री मान सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया वहीं बीजेपी की तरफ से दो उम्मीदवार सामने थे जिनमें से पूजा सिंह कुशराम और सरस्वती बहेलिया का नाम प्रमुख रूप से था लेकिन पार्टी ने सरस्वती बहेलिया को अपना उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया जिसके बाद संपन्न कराई गई मतदान की प्रक्रिया में चौंकाने वाला परिणाम सामने आया कुछ ही देर पहले 9 वोट पाकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाली बीजेपी 1 वोट से धराशाई हो गई और कांग्रेस पार्टी के श्री मान सिंह ने बीजेपी की तरफ से 8 वोट पाने वाली सरस्वती बहेलिया को 9 वोट पाकर पराजित कर दिया यहां पर अध्यक्ष पद के मुकाबले को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बीजेपी के सदस्यों में कांग्रेस सेंध लगाने में सफल हुई और उपाध्यक्ष पद में उनका एक सदस्य पाला बदलकर कांग्रेस की ओर चले गए जिसकी वजह से श्रीमान सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हो गए निर्वाचन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीब उर रहमान खान ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री मान सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया इस दौरान उनके साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही सदस्य दिखाई पड़े। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम जी से उनकी प्रतिक्रिया चाहि और कहा कि आप तो कांग्रेस पार्टी की पृष्टि भूमि से है आपने बीजेपी की तरफ से चुनाव क्यों लड़ा इस पर उन्होंने कहा कि जीत को सुनिश्चित देखकर हम इस तरफ आ गए इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे सवाल उठाया कि आपको निर्वाचन में 9 वोट मिले लेकिन उस उपाध्यक्ष पद के लिए आपका एक सदस्य पाला बदल गया ऐसा कैसे हुआ इस पर उन्होंने कहा कि आप यह मुझसे क्यों पूछते हैं। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला पंचायत में पूर्व में चार बार सदस्य रह चुके इस बार उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए कांग्रेस पार्टी के श्रीमान सिंह से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने जीत का श्रेय सभी सदस्यों को दिया ! अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद श्रीमती मंजू रामजी सिंह और उनके समर्थकों ने जिला पंचायत से बीजेपी कार्यालय तक विजय जुलूस निकाला इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य और गणमान्य नागरिक जुलूस में शामिल थे।

News TOP Footer