मझौली जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सुनैना सिंह पिता आनंद सिंह शेरगांव ने 4 वोटों के मुकाबले 17 वोटों चुनी गई अध्यक्ष

0 150
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 28 जुलाई को सीधी जिले के मझौली जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए संपन्न कराए गए निर्वाचन में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुनैना सिंह पिता आनंद सिंह शेरगांव ने अपने निकटतम बीजेपी प्रतिद्वंदी को 4 वोटों के मुकाबले 17 वोटों के भारी अंतर से पराजित कर दिया और जनपद अध्यक्ष मझौली बनने का गौरव प्राप्त कर लिया चुनाव जीतने के बाद विजेता उम्मीदवार सुनैना सिंह का मझौली नगर में जुलूस निकाला गया जुलूस में जनपद चुनावों के लिए कांग्रेस प्रभारी लालचंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और आम जनता शामिल रही इस जीत के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने 8 सीटों में से 7 सीटें जीतकर एक तरह से जनपद चुनावों में बीजेपी का सफाया कर दिया गनीमत रहा की सीधी जनपद की एकमात्र सीट बीजेपी के धर्मेंद्र सिंह परिहार ने जीतकर बीजेपी की नाक बचा ली।

News TOP Footer