25 जुलाई को कांग्रेस पार्टी करेगी नवनिर्वाचित पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

0 190
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों में सीधी जिले में कांग्रेस को भारी सफलता प्राप्त हुई है इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नवनिर्वाचित पार्षदों एवं चुनाव में अपनी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भागीदारी से पार्टी को विजय दिलाने वाले कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जाएगा उक्त जानकारी देते हुए आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम जिले के सभी नगरीय निकायो में आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान एवं कांग्रेस पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जावेगा। दिनांक 25 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे रामपुर नैकिन दोपहर 2:00 बजे चुरहट में अर्चना मैरिज गार्डन और साय 4:00 बजे सीधी में जवाहर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी नगरीय निकायों में वहां के नवनिर्वाचित पार्षदों, वरिष्ठ कांग्रेस जन, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारी, सभी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष और पदाधिकारी के साथ कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने निकायों में निर्धारित समय पर निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की विनम्र अपील की है।

News TOP Footer