जन शिक्षण संस्थान मनायेगा स्वच्छता पखवाड़ा बीमारियों से बचाव हेतु स्वच्छता का लें संकल्प कहा संजय भदौरिया ने

0 141
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 16 जुलाई को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भॉति जन शिक्षण संस्थान सीधी के तत्वाधान मे दिनांक 16 से 31 जुलाई 2022 के मध्य आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाडे़ में जिले के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता मूलक गतिविधियॉ जैसे व्यक्तिगत स्वच्छता, जल संरक्षण, कचड़ा प्रबंधन, प्लास्टिक कटरे का उन्मूलन, शैचायलयों का उपयोग, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण, जैविक खाद निर्माण का प्रदर्शन, स्वच्छता मूलक सर्वेकार्य, श्रमदान, स्वच्छता नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है जिसके प्रथम चरण में आज संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं को सव्यसॉची सेन्टर सीधी के सचिव संजय भदौरिया द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मातृ संस्था सचिव संजय भदौरिया द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सफाई के साथ-साथ अपने आस-पास के परिसर को भी स्वच्छ रखने के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा सभी उपस्थिति सहभागियों से यह अपील की गई कि आज की स्वच्छता शपथ को अपने जीवन मे आत्मसात् कर आपने गॉव, समुदाय, परिवार एवं घर को स्वच्छ और साफ रखने का संकल्प लें एवं अपने आचरण में उतारने का प्रयास करें क्योंकि जब आचरण स्वच्छ होगा तो आस-पास का आतावरण में अपने आप स्वच्छता की झलक दिखाई देगी। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी बृजेन्द्र सिंह द्वारा ने अपने उद्बोधन मे व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता के विभिन्न उपायों से प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा हर संभव तरह से इन्हें जीवन में अपनाये जाने की अपील की। साथ ही यह भी कहा गया कि हम सभी को अपने घर के साथ-साथ आस-पास के परिसर को भी साफ स्वच्छ रखने में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्र समन्वयक शोभा सिंह एवं संगीता पाण्डेय द्वारा कजली व स्वच्छता गीत के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

News TOP Footer