पुलिस अधीक्षक से मिले व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल कहा सत्यम गुप्ता मामले में निष्पक्ष जांच कर किया जाए खुलासा

0 333
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के थनाहवा टोला में बीते 11 जुलाई दिन सोमवार को सत्यम गुप्ता पिता भगवान दास गुप्ता उम्र 22 वर्ष की संदिग्ध हालत में घर के बगल में निर्माणाधीन भवन के कंक्रीट के पिलर में लटकता हुआ शव मिला। जिसकी खबर तेजी से पूरे शहर में फैल गई और परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने के पश्चात घटनास्थल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया। जिसके बाद व्यापारी संघ सीधी के जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता द्वारा मौके में पहुंचकर परिजनों को संबल एवं सांत्वना दी गई और माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय से दूरभाष पर चर्चा की गई जिसमें यथास्थिति और परिजनों के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की गई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा एक सप्ताह का समय मामले की विधिवत जांच करने के लिए मांगा गया था। जिसके बाद मृतक के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए रवाना कर दिया गया था। उसी संबंध में व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता एवं हजारी लाल गुप्ता, चंद्रभान बसंतानी, कमल कामदार, विनोद मिश्रा, दिलीप शितानी, हरिहर सोनी, अमित गुप्ता, सनी मोटवानी की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया। श्री गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय से मामले की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर मामले की संदिग्धता का खुलासा किए जाने और उसके बाद जो कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए जिससे अपराधियों के हौसले ध्वस्त हो व मृतक के परिजनों एवं समस्त व्यापारी समाज में व्याप्त आक्रोश को शांत कराया जा सके जिससे परिजनों को न्याय मिल सके अन्यथा व्यापारी संघ आगे की भूमिका की तैयारी करने के लिए प्रतिबद्ध होगा।

News TOP Footer