चुरहट के विधायक सरतेन्दु तिवारी का गाली देतेऑडियो वायरल पीड़ित ने थाने में की शिकायत

सीधी धर्मेंद : 12 जुलाई को सोशल मीडिया में उस समय धमाल मच गया जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चुरहट के विधायक सरतेन्दु तिवारी का एक ऑडियो वायरल हो गया वायरल ऑडियो में चुरहट विधायक पिंटू पाल नाम के व्यक्ति से मोबाइल नंबर 9993 4069 40 से मोबाइल नंबर 6953 070 418 में बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया और उसमें पिंटू पाल को कुछ व्यक्तियों को समझाने की हिदायत दी गई इस दौरान धमकी भरे लहजे में यह भी कहा गया कि अगर उन लोगों को नहीं समझाया गया तो उनकी दुकानें बंद करवा देंगे सोशल मीडिया में उक्त ऑडियो के वायरल होने से हड़कंप मच गया है इतना ही नहीं चुरहट विधायक सरतेन्दु तिवारी से बात करने वाले पिंटू पाल ने वकायदा नगर निरीक्षक चुरहट के नाम आवेदन देकर विधायक जी द्वारा मोबाइल पर दी गई गाली और धमकी की सूचना दी गई है आवेदन में यह भी कहा गया है कि यदि उसके साथ अन्य दो व्यक्तियों जिनका जिक्र हुआ है के साथ अगर कोई घटना घटती है तो उसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी आवेदकों ने बकायदा पुलिस से इसकी पावती भी प्राप्त की है। चुरहट विधायक सरतेन्दु तिवारी के गाली गलौज के वायरल हो रहे आडिओ के संबंध में मीडिया ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि सभ्य समाज इस तरह की भाषा की निंदा करता है वही मीडिया ने चुरहट विधायक के गाली गलौज के वायरल आडियो के संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा की यह उनका ऑडियो हो ही नहीं सकता चुनावी दौर में माहौल खराब करने की नियत से मिमिक्री करके इस तरह के आडियो वायरल किए जाते हैं नगरी निकाय चुनाव के मतदान के 1 दिन पूर्व वायरल हुए चुरहट विधायक के गाली गलौज वाले ऑडियो ने हड़कंप मचा दिया है अब इस ऑडियो की सच्चाई क्या है यह तो वायरल ऑडियो की जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन इसमें शिकायतकर्ता भी अब पुलिस में लिखित शिकायत करके सामने आ गए हैं ऐसे में पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है कि वह चुरहट विधायक के गाली गलौज वाले ऑडियो की सच्चाई को उजागर करें।
