यूनियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसीटी में 6 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित

0 116
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह को यूनियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसीटी में 6 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके समापन अवसर पर पुष्पेंद्र कुमार सिंह जिला परियोजना प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आने वाले गणवेश कार्यक्रम में महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन के माध्यम से सिलाई किए जाने हेतु एवं साथ ही साथ आरसेटी में जो यूनिफॉर्म उपयोग हो रहा है वह भी समूह की महिलाएं ही सिलाई करें और आत्मनिर्भर बने इस हेतु प्रेरित किया गया और जानकारी दी गई कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आरसेटी के माध्यम से सिलाई कार्य में प्रशिक्षण के माध्यम से दक्ष बनाया जाएगा। पुष्पेंद्र कुमार सिंह द्वारा आरसीटी में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए इस अवसर पर आरसीटी के निर्देशक शैलेंद्र कुमार राय मंगलेश्वर सिंह जिला प्रबंधक समिति मयूर शर्मा यंग प्रोफेशनल आर जी एस के एवं आरसीटी के मास्टर ट्रेनर स्टाफ उपस्थित थे।

News TOP Footer