अंधी हत्या का आरोपी महज 7 घंटे के अंदर आया पुलिस की गिरफ्त में

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले एसडीओपी चुरहट विवेक कुमार गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडेय के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने अंधी हत्या के आरोपी को महज 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुचाया है। बताया गया की फरियादी राजभान कोरी निवासी गोपालपुर कोरियान टोला दिनांक 30 जून को रात्रि थाना आकर इस आशय की सूचना लेख कराया कि विनय कोरी के घर के सामने पुलिया के पास आमरोड में बिसनी कोरी खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा है। सूचना पर तत्काल स्वयं मय हमराह स्टाफ घटना स्थल पर रवाना होकर घटना स्थल पहुंचे तो देखा कि बिसनी कोरी की लाश पुलिया के पास मृत अवस्था में पड़ी मिली जहा पर काफी खून पड़ा हुआ था व सिर में व वाये कनपटी कान के पास धारदार हथियार से कटी चोट के निशान है जिसे देखकर प्रथम दृष्ट्या हत्या प्रतीत हो रही थी। फरियादी की सूचना एवं घटना स्थल के तस्दीक के बाद धारा 302 का अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में अंधी हत्या के आरोपी के पता तलाश के लिए थाना स्टाफ के साथ तत्काल रवाना होकर सभी संदेहियो से पूछताछ की गई साथ ही मुखविर तंत्र को सक्रिय किया गया दौरान विवेचना मुखविर की सूचना पर पाया गया कि त्रिवेन्दम कोरी जो मृतक का रिस्तेदार लगता है घटना समय से घर मे दिखाई नही दे रहा है जिसकी पता तलाश किया जो को ग्राम पटेहरा प्राथमिक पाठशाला के पास मे मिला जिससे हिकातमली से पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि मृतक बिसनी कोरी उर्फ नंदलाल कोरी मेरे घर अधिकतर आता जाता था जिससे यह शंका थी कि मेरी माँ का इसके साथ अवैध संबंध है इसी के चलते मौका पाकर दिनांक 30/06/2022 की रात्रि को गडासा से हत्या कर गडासा को घर के बुसौला मे छिपाकर रख दिया हूँ जो आरोपी से हत्या में प्रयुक्त किया गया गड़ासा बताये गये स्थान से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
