नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 से बीजेपी प्रत्याशी रमा सिंह को लालमणि सिंह चौहान की पुत्र वधू श्रीमती प्रियंका सिंह ने समर्थन दिया

0 463
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी नगर पालिका चुनाव की मतदान की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार बढ़ने लगा है और उनको समर्थन करने वाले लोगो का सिलसिला लगातार सामने आता जा रहा है 1 जुलाई को सीधी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार श्रीमती रमा सिंह ने घर-घर जाकर अपना प्रचार प्रसार किया इस दौरान उन्हें उनके वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली श्रीमती प्रियंका सिंह जिन्होंने अपना नामांकन फॉर्म चुनाव से बाद में वापस ले लिया उन्होंने प्रियंका सिंह को अपने घर बुलाकर उनको अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी इस दौरान श्रीमती रमा सिंह ने मीडिया को अपनी कार्य प्राथमिकताएं बताई और कहा कि उन्हें मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि हमें प्रियंका दीदी का समर्थन मिलने से हमारी ताकत दोगुनी हो गई है बीजेपी प्रत्याशी श्रीमती रमा सिंह को वार्ड नंबर 11 से अपना समर्थन देने के बाद श्रीमती प्रियंका सिंह चौहान पुत्र वधू श्री लालमणि सिंह चौहान ने मीडिया को अपने नामांकन फ़ार्म को वापस लेने की वजह बताई और उन्होंने कहा कि श्रीमती रमा सिंह चौहान एक ऐसी महिला है जिससे मतदाता कभी भी कहीं भी अपनी समस्या बताकर उसका निदान करवा सकते हैं यह बहुत ही सहज और सरल है इन्हें मैं अपना समर्थन देती हूं। वार्ड नंबर 11 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल करके चर्चा में आई श्रीमती प्रियंका सिंह एक बार फिर से श्रीमती रमा सिंह को अपना समर्थन देकर चर्चा में आ गई हैं अब देखना है के बीजेपी प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका सिंह से मिले समर्थन के बाद अपनी स्थिति कितना मजबूत कर पाती है।

News TOP Footer