वार्ड नंबर 6 में दूसरे वार्ड से आकर चुनाव लड़ने आ गए उम्मीदवार लगा मतदाताओं को लोभ लालच देकर अपना प्रचार करवाने का आरोप

0 314
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी नगर पालिका के चुनाव में अब चुनावों की सरगर्मी तेजी के साथ पड़ने लगी है अलग-अलग वार्डो से चुनाव लड़ रहे पार्टियों के उम्मीदवार अपना चुनाव प्रचार करने सुबह शाम मतदाताओं के घर जा रहे हैं और उनसे उनको समर्थन देने की आरजू मिन्नत कर रहे हैं इस काम में निर्दलीय उम्मीदवार भी पीछे नहीं है वह अपने पूरे घर परिवार और समर्थकों को समेटकर घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने लिए वोट मांग रहे हैं 1 जुलाई को कवरेज के दौरान वार्ड नंबर 6 में एन टीवी इंडिया न्यूज़ को उम्मीदवारों के प्रचार का अलग-अलग नजारा दिखा एक तरफ पार्टी के उम्मीदवार प्रचार कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना प्रचार कर रहे थे इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार दुर्गा प्रसाद ने ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस वार्ड में कुछ बाहरी उम्मीदवार चुनाव लड़ने आ गए हैं जो वार्ड के मतदाताओं को लोभ लालच देकर अपना प्रचार करवा रहे हैं वहीं एक अन्य उम्मीदवार ने तो यहां तक कह दिया के बाहर से आए उम्मीदवार यहां के लोगों से मजदूरी के तहत अपना प्रचार करवा रहे हैं। वार्ड नंबर 6 में वार्ड से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को बाहर से आकर वार्ड नंबर 6 में चुनाव लड़ने वाले बाहरी उम्मीदवारों से भारी शिकायत है उनका कहना है कि वह लोग लालच करके प्रचार नहीं कर सकते इसमें वह पीछे हो रहे हैं। वही वार्ड नंबर 6 से कॉन्ग्रेस पार्टी के घोषित उम्मीदवार लाला भाई भी अपने घर परिवार और समर्थकों के साथ बाढ़ में प्रचार करने निकले हुए हैं उनका कहना है कि उन्हें किसी से कोई शिकवा शिकायत नहीं करनी उनको चुनाव जनता के समर्थन से जीतना है वह किसी अंदर या बाहर के उम्मीदवारों का विरोध करने के बजाय अपना चुनाव प्रचार करना ज्यादा बेहतर मानते हैं। वार्ड नंबर 6 में मतदाताओं को तरह तरह के उम्मीदवार और तरह तरह के प्रचार देखने को मिल रहे हैं इस दौरान अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है इन सबको देखते हुए मतदाता अब किस को अपना समर्थन देगा यह तो आने वाला समय बताएगा।

News TOP Footer