स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव आपसी समन्वय के साथ संपन्न कराने आयोजित की गई सीमावर्ती थानों की बैठक

सीधी धर्मेंद : 11 जून को पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजूलता पटले अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव निर्विघ्न व शांति पूर्ण सम्पन्न कराने रामपुर नैकिन थाना अन्तर्गत बघवार में सीमावर्ती थानो की बैठक आयोजित की गई जिसमें चुनाव के दौरान लगने वाले नाकों के संबंध में, छुहिया घाटी में आवागमन मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था के संबंध में, चुनाव में नाकों में लगाये जाने वाले बल के संबंध में चर्चा की गयी और परस्पर अपने अपने थाना क्षेत्र के फरार आरोपियों व वारंटियों की सूची का आदान प्रदान किया गया बैठक में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) रीवा, अनु विभागीय अधिकारी (पुलिस) ब्यौहारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुसुमी, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन, थाना प्रभारी चुरहट, थाना प्रभारी मझौली, थाना प्रभारी रामनगर (सतना) , थाना प्रभारी देवलोन, थाना प्रभारी ब्यौहारी (शहडोल) , थाना प्रभारी गोविन्द गढ, थाना प्रभारी गुढ़ (रीवा) उपस्थित रहे।
