नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना प्रकाशित हुई नाम निर्देशन भरने की अंतिम तिथि 18 जून

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में सभी नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नगर पालिका परिषद सीधी तथा नगर परिषद चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली के पार्षद पदों के लिए द्वितीय चरण में मतदान 13 जुलाई को होगा। निर्वाचन की अधिसूचना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी 11 जून को जारी की गई जिसे निर्धारित स्थलों पर प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीबुर्रहमान खान ने बताया कि नगरीय निकायों के लिए नामांकन पत्र 18 जून को दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए रिटर्निंग ऑफीसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तैनात कर दिए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 20 जून को प्रातरू 10.30 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार 22 जून को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। नाम वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची तैयार कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आवश्यक होने पर दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा। मतदान प्रातरू 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। दूसरे चरण की मतगणना 18 जुलाई को निर्धारित मतगणना स्थलों में प्रातः 9 बजे से की जाएगी।
