पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी नं. 1 का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

सीधी धर्मेंद : त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण का दिनांक 07.06.2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सीधी में प्रशिक्षण आयोजित किया गया । प्रथम चरण के प्रशिक्षण में सीधी विकासखण्ड के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी नं. 1 का आठ कमरों में दो पालियों में प्रशिक्षण सम्पन्न कराया गया। प्रशिक्षण जिला स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में जो अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षण नहीं ले सकें उनके लिए दिनांक 12.06.2022 को 11 बजे से प्रशिक्षण हेतु व्यवस्था की गयी है। प्रशिक्षण स्थल पर आयोग के द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर डाॅ. अरविन्द्र कुमार त्रिपाठी, डाॅ. पी. के. सिंह, डाॅ. के. बी. सिंह एवं डाॅ. आई. पी. प्रजापति उपस्थिति रहें। प्रशिक्षण प्रथम पाली 10 बजे से 01 बजे तक एवं द्वितीय पाली 02 बजे से 05 बजे तक संचालित किया गया।
