जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ ने सुनी 53 आवेदकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

0 112
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 7 जून को मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई जन सुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 53 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के संबंध मे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा गंभीर किस्म की शिकायतों पर समय-सीमा अंकित कर संबंधित विभाग को निश्चित समय अवधि में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान हैण्डपम्प खराब होने, नवीन पात्रता पर्ची जारी करने, खाद्यान्न नहीं मिलने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राजस्व संबंधी मामले जिनमें सीमांकन, बंटवारा, भूमि पर कब्जा, आदि से संबंधित प्रकरण, बिजली विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

 

News TOP Footer