आरक्षण और संविधान को बचाने के लिए प्रदर्शन करने ओबीसी महासभा उतरा सड़को पर

सीधी धर्मेंद : ओबीसी आरक्षण पर सरकार की नाकामी के कारण माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने आगामी नगरीय एवं पंचायत चुनाव में ओबीसी का आरक्षण सीमित कर दिया गया है जिससे ओबीसी तथा यससी यसटी ओबीसी के सभी लोगो में भारी आक्रोश है, जिसे लेकर ओबीसी महासभा द्वारा आरक्षण एवं संविधान को बचाने के लिए 21 मई को प्रदेश बंद करने का आह्वान किया था उसी को लेकर 21 मई को सीधी शहर में ओबीसी महासभा ने सड़कों पर निकल कर शहर के व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की इस दौरान ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी भी की गई सीधी शहर में बंद कराने के दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी दी और कहा कि हम अपनी लड़ाई तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता इसके साथ ही वक्ताओं ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से कहा कि वह भी इसी के साथ छल कपट करने का खामियाजा आने वाले चुनावों में इन को भोगना पड़ेगा।
