दिशा, रेलवे एवं यातायात की बैठक होगी 20 मई को बताया कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान जानकारी देकर बताया है कि सांसद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र सीधी की अध्यक्षता में दिनांक 14.05.2022 को आयोजित बैठक अपरिहार्य कारण से निरस्त की गई है आगामी बैठक दिनांक 20.05.2022 को कलेक्ट्रेट सभागार सीधी में आयोजित की गई है। बैठक समय 10 बजे से 11 बजे तक रेल्वे विभाग, 11 बजे से 12ः30 बजे तक दिशा एवं 12ः30 बजे से 01ः15 बजे तक यातायात की आयोजित की गई है। उन्होंने समस्त संबंधित विभाग प्रमुख को निर्देशित किया है कि बैठक के संबंध में अद्यतन जानकारी दिनांक 18.05.2022 को सायं 05 बजे तक जिला पंचायत के कक्ष क्रमांक 14 में हार्ड एवं साफ्टकाॅपी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराते हुए निर्धारित तिथि 20.05.2022 को जानकारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
