40 वर्षों से फरार चोरी के स्थायी वारंटी के साथ दो अपराध के एक वारंटी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

0 188
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामीली अभियान के परिपालन पर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन एवं अंजूलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी व विवेक गौतम एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडेय के नेतृत्व में दिनांक 12/5/2022 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय रामपुर नैकिन के प्रकरण 118/1982 के स्थायी वारंटी सुखदेव ब्राह्मण पिता शंभूनाथ ब्राह्मण निवासी शंकरगढ़ जो अपराध कारित कर फरार हो गया था जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था जिसे काफी मशक्कत उपरांत 40 वर्ष बाद एवं प्रकरण 1216/2009 तथा 980/13 के स्थायी वारंटी शाहरुख़ खान पिता साजाद खान निवासी गन्ने थाना शंकर गढ़ जो लगातार वर्ष 2009 एवं 2013 में अपराध कारित कर फरार हो गया था जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा अलग अलग दो स्थाई वारंट जारी किया गया था जिसे 13 वर्ष बाद रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

News TOP Footer