ओ बी सी आरक्षण विषय पर भाजपा प्रदेश मंत्री जैतपुर विधायक मनीषा सिंह ने रखा मिडिया के सामने पार्टी का पक्ष

0 171
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 3 मई भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय सर्किट हाउस सीधी में ओ बी सी आरक्षण विषय पर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जैतपुर विधायक मनीषा सिंह की पत्रकार वार्ता का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री इन्द्र शरण सिंह चौहान जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम सोनी की मौजूदगी में किया गया। आयोजित पत्रकार वार्ता में विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना आरक्षण के नगरी निकाय और पंचायतों के चुनाव जून के अंत तक में संपन्न कराए जाने के दिशा निर्देशों के बाद एक तरह से ओबीसी आरक्षण से वंचित लोगों को सफाई देने और भाजपा द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराना था। पत्रकार वार्ता के दौरान जैतपुर विधायक मनीषा सिंह ने बताया कि अगर पूर्व में कांग्रेस ने संपन्न कराए जा रहे पंचायत के चुनाव में अदालत में जाकर अड़ंगा ना लगाया होता तो आज यह स्थिति उत्पन्न ना होती इसके लिए उन्होंने सीधे-सीधे कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया और उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट में जाकर चुनाव को फिर से ओबीसी आरक्षण के साथ ही संपन्न कराने की अनुमति प्राप्त करने की कोशिश में लगे हैं मनीषा सिंह ने यह भी कहा कि हम प्रयास करेंगे कि बिना आरक्षण भी किसी तरह 27% ओबीसी को पार्टी का अधिकृत किया जाए। पत्रकार वार्ता में अपना पक्ष रखने के बाद भाजपा विधायक मनीषा सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों के जवाब दिए एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सवाल उठाया कि यदि आप 27 परसेंट आरक्षण बिना कोर्ट की अनुमति देते हैं तो यह कोर्ट की अवमानना होगी और अगर आप लोगों को आरक्षण देते हैं तो शायद आपसे सामान्य वर्ग नाराज हो जाएगा इसका उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

News TOP Footer