भांजे ने कटा मामा सिर 2 किमी तक एक हाथ में सिर और दूसरे में कुल्हाड़ी लेकर चला पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 345
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जादू-टोने के शक के चलते भांजे ने अपने मामा का कुल्हाड़ी से सिर धड़ से अलग कर दिया।बताया गया की भांजे ने मामा का सिर काट कर 2 किमी तक एक हाथ में सिर और दूसरे में कुल्हाड़ी लेकर चला जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोगों के दिलों में डर बैठ गया पैदल चलकर आरोपी पुलिस के पास जा रहा था आरोपी, को जमोडी पुलिसने गिरफ्तार कर लिया मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ग्राम कारी माटी जो की थाना जमोड़ी अंतर्गत आता है का रहने वाला शख्स है जिसका नाम रावेन्द्र सिंह गौड़ उम्र 26 वर्ष है ने अपने मामा पर शुक्रवार सुबह हमला कर दिया। भांजे ने कुल्हाड़ी से इस बेरहमी से मामा मकसूदन सिंह गौड़ उम्र 60 पर वार किया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद रावेन्द्र सिंह अपने मामा का सिर हाथ में लेकर 2 किलोमीटर तक पैदल चलता रहा।घटना के बाद सीधी पुलिस मौके पर पहुंच गई है व भांजे को हिरासत में लेकर कार्रवाई करती हुई मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एडिशनल एसपी अंजू लता पटले ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी कई तथ्य बाहर आएगे। फिलहाल आरोपी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया है व वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

News TOP Footer