पूजा पार्क में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी ने हर्षोल्लास के साथ मनाई भगवान परशुराम की जयंती

सीधी धर्मेंद : 3 मई को अक्षय तृतीया को जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती सीधी शहर के पूजा पार्क में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सीधी शहर के पूजा पार्क में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी भव्य आरती की गई इस दौरान संगीत और भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन का गायन भी किया गया। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है शास्त्रों के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास के द्वितीय तिथि को प्रदोष काल में हुआ था भगवान परशुराम को भगवान विष्णु के छठे स्वरूप माना जाता है मान्यता है कि परशुराम का जन्म धरती पर राजाओं द्वारा किए जा रहे अधर्म पास पाप का विनाश करने के लिए हुआ था यह भी माना जाता है कि भगवान परशुराम चिरंजीवी है जो आज भी जीवित हैं।
