सत्ते साकेत की धारदार हथियार से की गई जघन्य हत्या पुलिस जांच में जुटी

सीधी धर्मेंद : सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीधी शहर से लगे गांव पड़रा में गल्ला गोदाम के पीछे एक व्यक्ति का शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया मृतक की शिनाख्त सत्ते साकेत पिता सोमेश्वर साकेत उम्र (42) निवासी ग्राम पडरा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए इस दौरान ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी आनन-फानन में मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई मृतक सत्ते साकेत का शव उसके घर से महज 300 मीटर की दूरी पर बने एक घर में मिला उस पर धारदार औजार से से कई वार किए गए हैं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है हांलाकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है शव मिलने के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैऔर वह मौके पर कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भवन पहुंचा दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। शहर से लगे क्षेत्र में हुए इस जघन्य हत्याकांड को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है वही जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजू लता पटले ने मीडिया को इस हत्याकांड के घटनाक्रम कि मीडिया को विस्तार से जानकारी दी।
