अमिलिया स्वास्थ मेला में 1038 लोग हुए लाभान्वित,राज्य सभा सासंद ने कहा स्वास्थ सामुहिक चितंन का विषय है

0 106
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विकास खण्ड सिहावल अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमिलिया में खण्ड स्तरीय वृहद स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया उन्होने कहा कि गर्मी के मौसम के साथ शादी व्याह के आयोजन हो रहे है प्रचण्ड गर्मी होने के कारण ये मौसम बीमारियों को आमंत्रण देने वाला मौसम है। शादियों के निमंत्रण में अस्त व्यस्त जीवन शैली, और स्वदिष्ट पकवान हमारे स्वास्थ को खराब कर देते हैं। इसीलिए सभी चिकित्सकों की सलाह यही होती है कि ऐसे अवसरों में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री का सेवन स्वास्थ को ध्यान रखते हुए करें, हमेशा हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। अन्यथा शरीर और स्वास्थ के स्तर पर अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इन्ही कठिनाइयों को दूर करने के लिए देश और प्रदेश की सरकार पूरी तरह से तत्पर होकर हमारे साथ खड़ी है, इसी के मद्देनजर सरकार ने प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर स्वास्थ मेला का आयोंजन किया है। इन स्वास्थ्य शिविरो के माध्यम से लोगो की जो स्वास्थ्य संबंधी रोजमर्रा की कठिनाई हैं उन्हे दूर करने के लिए एक साथ एक ही पंडाल में उपलब्ध कराकर मरीज का परीक्षण सही मार्गदर्शन और यदि निदान संभव है तो हमारे चिकित्सक बीमारी के निदान का पूरा प्रयास करते हैं। हमारे देश की सरकार गरीबो और गांव कि सरकार है, देश के प्रधानमंत्री मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होने सरकार को गरीबो को समर्पित सरकार बताया इसका अर्थ यही था सरकार हर सेवा को आपके पास तक पहुँचाने का कार्य करेगी। .खण्ड स्तरीय वृहद स्वास्थ मेला में एम.एच.ओ. डाँ0 आई.जे. गुप्ता ने बताया कि मेले में कुल 1038 लोगो का पंजीयन कर जांच उपचार प्रदान किया गया। हेल्थ आई.डी. कार्ड 50 और आयुष्मान कार्ड 30 लोगो के बनाए गए। खण्ड स्तरीय मेला आयोजन में 20 अप्रैल को विकास खण्ड मझौली शिविर संपादित किया जाएगा।

News TOP Footer