मंडलो से लेकर बूथो तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस

0 279
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में जिले के 15 मंडलों के 1047 बूथ केंद्रों पर भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ध्वजारोहणए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं के नाम वर्चुअल संबोधन एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। पार्टी का प्रमुख कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने पार्टी के झंडे को फहराकर ए वंदे मातरम गान सामूहिक रूप से किया गया। बाद में पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सभी ने आत्मसात किया। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्यायए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अनेकानेक महापुरुषों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के त्याग पराक्रम एवं बलिदान का प्रतिफल है। भाजपा केवल राजनीतक पार्टी ही नहींए बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एक जीवंत मिशन है। आज हम हर जगह है ऐतिहासिक बहुमत में है। लोकसभाए राज्यसभा से लेकर नगरी निकाय एवं पंचायत चुनावों में हर जगह हम जनता का दिल जीतने में सफल हुए हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीए गृह मंत्री अमित शाहए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाए प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्माए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसा करिश्माई नेतृत्व है।

News TOP Footer