सीधी जिले में बुलडोजर अभियान चलाकर माफियाओं को ध्वस्त करने का काम शुरू हुआ 2 अतिक्रमण पर हुई कार्यवाही

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में भी प्रदेश व्यापी बुलडोजर अभियान चलाकर माफियाओं को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है जिसके तहत अब सीधी जिले में भी जिले भर के माफिया गुंडों बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में आज सीधी शहर में भी कई अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चला गया तहसीलदार सीधी ने बताया कि जिले में 30 से 40 माफियाओं की सूची है जो किसी न किसी तरह से अवैध धंधों में या अपराधों में संलिप्त है इनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है शुरुआती दौर में आज शहर के बीचोंबीच स्थित बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण करने वाले भूमाफिया मुद्रिका पटेल के ठिकाने पर राजेश और पुलिस अमले के द्वारा नगरपालिका के सहयोग से कार्यवाही की गई है इसके साथ ही खुर्द स्कूल के पास भी एक अतिक्रमण को धराशाई किया गया है तहसीलदार ने बताया कि ऐसे तमाम अतिक्रमण ऊपर अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।
