वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद गुप्ता ने आयोजित किया वरिष्ठ सम्मान समारोह

0 144
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के गंगोत्री हाॅल में वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद गुप्ता द्वारा आयोजित वरिष्ठ सम्मान समारोह जिसमें केशरवानी समाज के वरिष्ठ जनों को साल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, जिसमें बाला प्रसाद गुप्ता, राम विशाल गुप्ता, दिनेश प्रसाद गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, रावेन्द्र नाथ गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, मानिक लाल गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, केदारनाथ गुप्ता, जमुना प्रसाद गुप्ता, आत्मा प्रसाद गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, रामलाल गुप्ता, सुमित्रा देवी एवं विद्यासागर गुप्ता का सम्मान किया गया। समारोह में लाल चंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व की तरह एक बार फिर से केसरवानी समाज को नई ऊर्जा के साथ, सभी को साथ लेकर फिर से संगठित करने का संकल्प लेना होगा, समाज में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों की सहभागिता आवश्यक है, हमारे समाज में युवाओं की एक लंबी फौज है, समय आ गया है कि सब को एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर अपने व्यापार के साथ-साथ समाज के लिए भी समय निकालकर समाज को सशक्त और संगठित करना है, कार्यक्रम में हजारी लाल गुप्ता, राम गोपाल गुप्ता, सुखलाल गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता एवं अनिल गुप्ता ब्यौहारी एवं सैकड़ों सजातीय बंधु एवं माताएं शामिल हुई मंच का संचालन रोशन लाल केसरवानी एवं आभार केसरवानी तरुण सभा सीधी के अध्यक्ष सतीश गुप्ता द्वारा किया गया।

News TOP Footer