सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत सीधी में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

0 115
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 27 मार्च को जनपद पंचायत सीधी में होली मिलन समारोह का आयोजन जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला धर्मेंद्र सिंह परिहार के द्वारा सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में किया गया होली मिलन समारोह में पहुंचे विधायक जी का जनपद अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया होली मिलन कार्यक्रम में श्री विधायक केदारनाथ शुक्ल ने होली मिलन समारोह की शुरुआत करते हुए सभी को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी होली मिलन कार्यक्रम में सीधी जनपद की कई फाग गीतों का गायन करने वाली टोली भी आई हुई थी जिन्होंने पारंपरिक फाग गीतों को गाकर समारोह की गरिमा बढ़ा दी जैसे-जैसे होली मिलन कार्यक्रम बढ़ने लगा वैसे वैसे लोग होली के रंग और उमंग में रंगने लगे एक समय तो ऐसा आया जब विधायक श्री केदारनाथ शुक्ल भी फाग टोलिओ के साथ बैठकर फाग गीत गाने के साथ रंग में रंग है गए होली मिलन समारोह में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी विधायक से सवाल किया कि क्या बदलते हुए परिवेश में यह परंपरा जीवित रह पाएगी इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल रहेगी और जो यह सब देख रहे हैं वही सब इसको आगे बढ़ाएंगे आज उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी भी इस को आगे बढ़ाएगी समारोह में धर्मेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम या हमारा पारंपरिक त्यौहार है जिसे हम सबके साथ मना रहे हैं।

News TOP Footer