पत्रकारों एवं वरिष्ठों को सब्जी फल एसोसिएशन ने किया सम्मानित



सीधी धर्मेंद : 24 मार्च को फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन सीधी के अध्यक्ष अमित गुप्ता द्वारा द्वारा सीधी शहर के एक विवाह घर में होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिला व्यापारी संघ के के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विगत दिनों थोक फुटकर फल सब्जी व्यापारियों की हड़ताल में अपनी मांगों के समर्थन में अपना अहम योगदान देने वाले और फल सब्जी व्यापारियों की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर उसका निराकरण कराने वाले पत्रकारों और इन सब का नेतृत्व करने वाले व्यापारी संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर के की जिसके बाद फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों का बैच लगाकर और माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया जिनका स्वागत किया गया उनमें लालचंद जी गुप्ता देवेंद्र सिंह जी मुन्नू विनोद मिश्रा हजारी लाल गुप्ता दिलीप सितानी कमल कामदार शामिल थे स्वागत के बाद फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारियों का साल श्रीफल और स्मृतियों को देकर उन्हें सम्मानित किया व्यापारी संघ के पदाधिकारियों का सम्मान करने के बाद कार्यक्रम आयोजकों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का सम्मान किया कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कमल कामदार ने कहा कि इस बार के धरना प्रदर्शन में व्यापारियों ने जो एकता दिखाई है इसी एकता की जरूरत थी और आगे भी इसी तरह की एकता की जरूरत रहेगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारियों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई लेकिन जब बाद में प्रशासन को समझ आया तो उन्होंने व्यापारियों की जायज मांगों को माना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापारी संघ के अध्यक्ष लाल चंद गुप्ता ने कहा कि विगत दो-तीन वर्षों से व्यापारी खुली धूप बरसात में कई तरह की तकलीफ ऐसा कर प्रशासन का सहयोग करते हुए अपना पेट पाल रहा था लेकिन अब जब व्यापारियों को सुविधाओं की जरूरत है तो उन्हें दरकिनार किया जा रहा था जिसकी वजह से व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा उस दौरान व्यापारियों के आंदोलन को षड्यंत्र पूर्वक बदनाम करने की कोशिश की गई इसमें नगरपालिका भी शामिल था लेकिन आप सभी छोटे बड़े व्यापारियों की एकता की वजह से वह इसमें सफल नहीं हो सके और व्यापारियों को उनका अधिकार देना पड़ा कार्यक्रम में उन सभी छोटे फल सब्जी व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया जिन्होंने आंदोलन के दौरान अपनी दुकानें बंद करके तकलीफ सह कर आंदोलन को सफल बनाया कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संयोजन और मंच संचालन अमित गुप्ता ने किया जिसकी सभी ने सराहना की।
