भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निशांत मिश्रा और मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों का विवाद थाने, एस पी और कलेक्टर तक पंहुचा


सीधी धर्मेंद : गत दिवस जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की बैठक के दौरान जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निशांत मिश्रा और मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों के बीच हुई गरमा गरम कहासुनी का मामला कोतवाली पुलिस पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के पास तक पहुंच गया है इस गर्मा गर्म विवाद को लेकर युवा भाजपा अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने जिला कोतवाली पहुंचकर संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी 24 मार्च को सामूहिक रुप से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी को अपनी शिकायत दर्ज कराई है डॉक्टरों ने दिए गए अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि युवा मोर्चा बीजेपी अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने उन पर जबरिया विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए दबाव बनाया जिस पर इंकार करने पर उन्होंने डॉक्टरों के साथ अभद्रता की है एडिशनल एसपी से शिकायत करने आए डॉक्टरों से एन टीम भी इंडिया न्यूज़ ने जब उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने यह कहते हुए कन्नी काट ली के इस पर सिविल सर्जन ही बयान देंगे। वहीं जिले के बीजेपी अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों ही पक्षों की तरफ से गलती हुई है हम प्रयास करेंगे कि दोनों ही पक्षों को बैठाकर इस मामले का निराकरण करा दें। इस मामले में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के पुलिस अधीक्षक से भी जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्षों की शिकायत मिली है दोनों पक्ष से बात करके कार्यवाही की जाएगी।
