त्योहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा कहा नगर निरीक्षक मनोज सोनी ने  

0 184
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आने वाले त्यौहार होली और शबे बरात को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने नगर शांति समिति की बैठक बुलाई बैठक के दौरान उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी नगर निरीक्षक मनोज सोनी जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी सहित अनेक पार्षद गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद थे बैठक के दौरान उप पुलिस अधीक्षक ने सभी नगर वासियों से होली का त्यौहार शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि होली के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं शांति समिति के बाद नगर निरीक्षक मनोज सोनी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को होली के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि होली के त्यौहार के दौरान किसी भी तरह की हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने शहर के लोगों से होली शांति और सौहार्द से मनाने की अपील की आगे मनुष्यों ने कहा कि त्योहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा

News TOP Footer