स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर राव सागर समाधि स्थल में लगा अनुआइयो का मेला समाधि में अर्पित की पुष्पांजलि

0 201
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वहारा वर्ग के नेता स्वर्गीय श्री कुंवर अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर देश और प्रदेश भर से आए उनके अनुयाईयो ने राव सागर तालाब चुरहट में स्वर्गीय श्री कुंवर अर्जुन सिंह जी की समाधि स्थल में पहुंच कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कबीर गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया ने कबीर भजन गाकर अपनी प्रस्तुति दी| जिसको कार्यक्रम में मौजूद हजारो लोगो ने बड़े ही भाव से सुना और सराहा। स्वर्गीय श्री कुंवर अर्जुन सिंह ने चुरहट से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करके मध्यप्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई| तेंदू पत्ता मजदूरों को मालिक बनाने, झुग्गीवासियों को जमीन का पट्टा देने, चम्बल क्षेत्र में दस्यु समस्या का समाधान करने, संस्कृति के केंद्र भारत भवन का निर्माण, विषम परिस्थितियों में पंजाब समस्या का समाधान और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को हमेशा याद किया जाएगा| उन्होंने हमेशा गंगा जमुनी तहजीब और भाई चारा को बढ़ावा दिया और बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के सबके भले के लिए काम किया। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि हम सबने दाऊ साहब से बहुत कुछ सीखा है| हम सब उनके दिखाए पथ पर चलते हुए गंगा जमुनी तहजीब को बरकार रखने के लिए काम करें हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगो की सेवा करते रहें जिनके लिए दाऊ साहब हमेशा चिंता करते थे उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कबीर गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया जी से मेरे परिवार का पुराना नाता है इस वर्ष दाऊ साहब की 11 वीं पुण्यतिथि है और दाऊ साहब कबीर उपासक थे| ऐसे में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर टिपानिया जी और उनके पूरी टीम की उपस्थिति पर मैं उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं इसके साथ ही पुष्पांजलि कार्यक्रम में पधारे समस्त दाऊ साहब के चाहने वालों का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं| श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रुकूट बिधायक निलांशु चतुर्वेदी,प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान,पूर्व महापौर सतना राजाराम त्रिपाठी,मैहर नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेश घई,पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना,प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह,एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी,पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी,सतना जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा,बबीता साकेत,रश्मि पटेल,पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, रमाशंकर पटेल ,विद्यावती पटेल,शिव प्रसाद प्रधान,मसूद अहमद, उर्मिला त्रिपाठी,रामनिवास उर्मलिया,गीता सिंह,डॉली चौरसिया, प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान सीधी जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, राजभान सिंह सतना, मनीष त्रिपाठी, अनुज प्रताप सिंह, शहडोल, जवाहर राव ,संतोष सिंह श्रीमती सुमन लता अग्रवाल जी आजाद बहादुर सिंह, श्रीमती सीमा सिंह, राम निहोर राव तथा पुष्पेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दाऊ साहब की पुण्यतिथि पर लोग उनके व्यक्तित्व की वजह से एकत्रित होते हैं कार्यक्रम में आए चित्रकूट के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने भी दाऊ साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अभी समर शेष है जिसकी आज घोषणा हो रही।

News TOP Footer