स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह जी “दाऊ साहब” की पुण्यतिथि पर छ: मार्च को आज सुबह नौ बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

0 104
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह जी “दाऊ साहब” की पुण्यतिथि पर छ: मार्च को आज सुबह नौ बजे चुरहट के राव सागर तालाब स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यहाँ उनके चाहने वाले अनुयाई, वरिष्ठ नेतागण और स्थानीय जनता अपने दाऊ साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर पद्मश्री प्रह्लाद टिपाणिया कबीर भजन प्रस्तुत करेंगे। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले कुंवर अर्जुन सिंह जी के द्वारा गरीबों एवं सर्वहारा वर्ग के लिए किए कार्यों को आज भी याद किया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुये उन्होंने प्रदेश के गरीबों और आदिवासियों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए। इनमें एक बत्ती कनेक्शन, आदिवासियों के हित में तेंदूपत्ता नीति, झुग्गी झोपड़ी वासियों को मालिकाना हक अनेक जैसे क्रांतिकारी कदम शामिल हैं।

News TOP Footer