सीधी शहर के थोक फल सब्जी विक्रेताओं ने नई थोक फल सब्जी मंडी की समस्याओं को लेकर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की

सीधी धर्मेंद : 2 मार्च से सीधी शहर के थोक फल सब्जी विक्रेताओं ने नई थोक फल सब्जी मंडी की समस्याओं को लेकर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है 2 मार्च की सुबह से ही सीधी शहर में स्थित पालिका बाजार सब्जी मंडी में थोक विक्रेताओं ने अपनी दुकानों में ताले लगा दिए वही फुटकर व्यापारी भी अपना सामान समेटकर दुकानें बंद रखी सीधी शहर में लगने वाली सभी फल और सब्जी की फुटकर दुकानें खेलें पूरी तरह से बंद रहे और लोग सब्जी को परेशान दिखे बंद के दौरान एंन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पालिका बाजार मंडी का कवरेज किया जहां एक भी व्यापारी अपनी दुकान खोले नहीं दिखाई पड़े इसके साथ ही वहां पर मौजूद व्यापारियों ने अपनी समस्या एंड टीवी इंडिया न्यूज़ को बताई और कहा शासन प्रशासन को हमारी समस्याओं को दूर करना चाहिए।
