एक से पांच मार्च तक के पौधारोपण महाअभियान में कलेक्टर ने सहभागिता निभाने की अपील की

0 309
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पर्यावरण की सुरक्षा तथा संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की मंशा के अनुरूप प्रदेश के साथ-साथ सीधी जिले में भी अंकुर अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एक से पांच मार्च तक पौधे रोपित किए जा रहे हैं। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा अंकुर अभियान अंतर्गत सभी शासकीय विभागों, नागरिकों एवं स्वैछिक संगठनों से पौधारोपण करने का आग्रह किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि महाअभियान में उन्हीं स्थानों पर पौधे लगाये जायें जहां उनको सुरक्षित रखा जा सके। सभी लोग अपने घर में भी एक या दो पौधे अवश्य लगाएं। उन्होंने पौधों के बड़े होने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध भी नागरिकों एवं स्वयंसेवी संगठनों से किया है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा महत्व उनकी सुरक्षा का है। पौधारोपण उतनी ही संख्या में किया जाना चाहिए जितने की बड़े होने तक देखभाल की जा सके। कलेक्टर ने स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों से पौधे लगाते समय उसके साथ अपनी फोटो वायुदूत एप में अपलोड करने को कहा। इसके अतिरिक्त सीएम इवेंट पोर्टल पर भी फोटो अपलोड की जा सकती है। राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए  न. 0755-2706666 पर मिस कॉल देकर पौधरोपण की जानकारी साझा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण में श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्वयंसेवी संगठनों को पांच मार्च को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित भी किया जायेगा। सडीओ आर के मिश्रा के नेतृत्व में उच्च विश्राम भवन सीधी में लोक निर्माण विभाग द्वारा 75 नग पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी सेंट्रल स्टोर सीधी में 75 नग पौधे लगाए जायेंगे। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, छात्रावासों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं पंचायत भवनों में भी पौध रोपण किया गया है।

News TOP Footer