कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी 1. अशर्फीलाल पिता रामखेलावन वर्मा निवासी पुराना देवसर सिंगरौली ,2. रामप्रसाद पिता इंद्रमणि बैगा निवासी चारकी थाना जियावन जिला सिंगरौली,3. जनकलाल पिता सूहावन पठारी पिपरी बरका जिला सिंगरौली , 4. संतोष पिता मनबहोर जैसवाल निवासी बरका थाना सरई जिला सिंगरौली तथा गिरफ्तारी वारंटी सियाशरण पिता इश्वरदीन निवासी सतनरा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर माननीय न्ययालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरोपी अशर्फीलाल पिता रामखेलावन वर्मा निवासी पुराना देवसर सिंगरौली पर 35 वर्ष पूर्व 1987 में मामला पंजीबद्ध हूं था तथा आरोपी जनकलाल पिता सूहावन पठारी निवासी पिपरी बरका जिला सिंगरौली पर 50 वर्ष पूर्व वर्ष 1992 में आपराधिक ममला पंजीबद्ध हुआ था तथा इसी क्रम में आरोपी रामप्रसाद पिता इंद्रमणि बैगा निवासी चारकी थाना जियावन जिला सिंगरौली पर 11 वर्ष पूर्व 2011 में एवम संतोष पिता मनबहोर जैसवाल निवासी बरका थाना सरई जिला सिंगरौली पर सात वर्ष पूर्व 2014 में आपराधिक मामला पंजीबद्ध हुआ था। उक्त आरोपियों का कोतवाली पुलिस द्वारा लंबे समय से पता तलाश की जा रही थी किन्तु फरार होने के कारण गिरफ्त में नहीं आए । कल दिनांक को मुखबिर तंत्र के माध्यम से उपरोक्त समस्त आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवम वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
