चुरहट पुलिस ने पकड़े कई फरार अस्थाई वारंटी लंबे समय से चल रहे थे फरार

सीधी धर्मेंद : पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे स्थाई वारंट की तामील अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पाटले के निर्देशन में चुरहट पुलिस ने 24 वर्ष और 12 वर्ष से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है बताया गया कि सुखलाल कोल पिता रामबाग निवासी तिवारगमा थाना चुरहट सुरेश बंसल पिताजी तू बंसल निवासी छोटा टिकट थाना चुरहट राजकुमार मिश्रा पिता त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा निवासी लडुआ थाना नईगढ़ी जिला रीवा को गिरफ्तार किया गया है उक्त आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे उक्त वारंटी ओं की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सतीश मिश्रा सहायक उपनिरीक्षक कप्तान सिंह प्रधान आरक्षक अखिलेश प्रधान आरक्षक आशीष सिंह आरक्षक बृज किशोर शुक्ला आरक्षक फतेह सिंह आरक्षक अंकित मिश्रा आरक्षक आकांक्षा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
